उसके जिक्र पे "भारत" बात तो किया कर !
सलाम के बदले कभी सलाम तो दिया कर !!
जिंदगी के पलो को कुछ तु भी जिया कर !
पूरी ना पी सके तो थोडी थोडी पिया कर !!
इश्क ना सही मगर दोस्ती तो किया कर !
मुलाकात ना कर सके तो बात ही किया कर !!
शुरुआत करे कोई तो साथ भी दिया कर !
दूसरो को छोड के खुद को भी समझा कर !!
बिछडें हुए यारो को कभी कभी तो मिला कर !
दोस्ती के उन हिस्सों की तारीफे भी किया कर !!
है अगर दुश्मनी तो दोस्ती से जाया कर !
दिल मे छुपे दर्द को लफ्जो मे तो लाया कर !!
चली गयी वो रात अब दिन मे तो जगा कर !
चार दिन की जिंदगी को जिंदगी से जिया कर !!
-----भारत-----
Published with Blogger-droid v2.0.8
No comments:
Post a Comment